Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-सेफ’ ने टाटा स्टील के सहयोग से स्कूल आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का शुभारंभ किया
Top Stories

जमशेदपुर-सेफ’ ने टाटा स्टील के सहयोग से स्कूल आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का शुभारंभ किया

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 21, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर 21 अगस्त,।

स्कूलों में जोखिमों को कम कर सुरक्षा तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए ‘सेफ’ (सेफ्टी अवेयरनेस फाॅर एवरीवन) फोरम ने सोमवार को 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  टाटा स्टील के सेफ्टी, हेल्थ ऐंड सस्टेनेबिलिटी वी पी-संजीव पॉल उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में श्रीमती रुचि नरेंद्रन, चेयरपर्सन, सेफ,  विलास गायकवाड, चीफ, सेफ्टी,  गोपाल प्रसाद चैधरी, चीफ ऑफ सेक्युरिटी, टाटा स्टील समेत प्रशिक्षक और विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल आदि भी मौजूद थे।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री पॉल ने कहा, ’’मैं आरंभ से ही सेफ की यात्रा से जुड़ा हुआ हूं। सेफ की उत्पत्ति कल के नागरिकों में परिवर्तनकारी आचरण और संस्कृति का समावेश करने के लिए हुई है। दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है, ऐसा मानने वाले संस्थान ही सबसे अधिक सुरक्षित होते हैं। ‘सेफ’ सड़क सुरक्षा, निजी सुरक्षा, साइबर सुरक्षा जैसी पहलकदमियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। जमशेदपुर के स्कूलोें के लिए आपदा प्रबंधन पर यह प्रशिक्षण एक बड़ी पहल साबित होगी।’’

श्रीमती नरेंद्रन ने कहा कि हमने अप्रैल, 2017 में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया। इस दौरान हमने जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों में कई मॉक ड्रिल संचालित किये। हमने महसूस किया कि आपदा प्रबंधन को लेकर सभी स्कूलों की अलग-अलग स्तर की तैयारियां हैं। तब हमने आपदा राहत प्रोटोकॉल के लिए एक मानक प्रक्रिया तैयार करने का निर्णय लिया। अब स्कूल डिजास्टर मैनेमेंट के लिए एक प्रोटोकॉल होना सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य हो गया है।

इस अवसर पर  गोपाल प्रसाद चैधरी ने आपदा प्रबंधन पर एक प्रस्तुतिकरण दिया और 4 दिनों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तथा इसके फैकल्टी के बारे में जानकारी दी। ‘सेफ’ फोरम विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ के सदस्यों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए जमशेदपुर के स्कूलों के साथ काम कर रहा है। इसी कड़ी में सेफ क्लब ने टाटा स्टील के साथ स्कूलों में संरचनात्मक आपदा प्रबंधन प्रणालियों के विकास हेतु 4 दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था की है, ताकि स्कूलों में जोखिमों को कम कर सुरक्षा तैयारियों को बेहतर बनाया जा सके।

तदनुसार, ‘सेफ’ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथाॅरिटी) द्वारा सुझाए गए स्कूल आपदा प्रबंधन मॉडल से जानकारी लेकर चिन्हित स्कूलों में आपदा प्रबंधन योजना विकसित करेगा। इस योजना के तहत स्कूल आपदा प्रबंधन समिति और कई रिस्पांस टीमों का गठन होगा।

इस पहल के तहत, ‘सेफ’ 21 से 24 अगस्त तक सेफ्टी एक्सेलेंस सेंटर, बिष्टुपुर में जमशेदपुर के 24 स्कूलों के चुने हुए शिक्षकों के लिए ’ट्रेन द ट्रेनर्स’ कार्यक्रम का आयोजन करेगा। आठ घंटे के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ), भारत सरकार द्वारा प्रमाणित टाटा स्टील के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा थ्योरी और प्रैक्टिकल माॅड्यूल का संचालन किया जायेगा।

प्रतिभागियों को खतरों की पहचान और सुरक्षा मूल्यांकन, निकासी, खोज और बचाव, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन सुरक्षा, स्थल की सुरक्षा, संचार, बाहरी संरक्षकों के साथ समन्वय, विभिन्न संरचित अभ्यास आदि पर माॅक ड्रिल आदि गतिविधियों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षक अपने संबंधित स्कूलों में अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करेंगे और आपदा प्रबंधन योजना को लागू करने में स्कूल प्रशासन की मदद करेंगे।

टाटा स्टील के साथ साझेदारी में ‘सेफ’ स्कूलों को स्कूल आपदा प्रबंधन की उनकी योजना विकसित करने में सहायता करना जारी रखेगा और उनके आपातकालीन तैयारियों को पुख्ता बनाने में मदद करेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.