
जमशेदपुर:जुगसलाई स्टेशन रोड गुरूद्वारा के पास वॉक एन टॉक का उद्घाटन जिले के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी आलोक रंजन ने फीता काटकर किया.उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि मोबाइल सूचना तंत्र का मजबूत और सर्वश्रेष्ठ माध्यम बन गया है.डिजीटल क्रांति के दौर में आज मोबाइल भी मूलभूत सुविधाओं में शामिल होता जा रहा है.बतौर सम्मानित अतिथि पत्रकार प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि एक समय कंप्यूटर का दौर था और आज कंप्यूटर के सारे काम मोबाइल पर हो रहे हैं.एक मोबाइल अनेक समस्याओं का समाधान हो गया है.उद्घाटन के समय मुख्य रूप से वॉक एन टॉक के प्रोपराइटर मनिंदर सिंह भाटिया,अमृतपाल सिहं सोनू,समाजसेवी तिलकधारी सिहं,पवन सिंह,अमन सिहं,गणेश जोशी सहित कई लोग उपस्थित थे.



