
जमशेदपुर।


पटना सचिवालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजश्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में उनके सुरक्षा कर्मियों द्वारा पत्रकारों से मारपीट और बदसलूकी की घटना की झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन घोर निंदा करती है. पत्रकार का काम सवाल करना है ,जवाब देना या नहीं देना सम्बंधित व्यक्ति पर निर्भर है परन्तु बदसलूकी,गुंडागर्दी या मारपीट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह,महासचिव प्रमोद कुमार झा ,जिला संयोजक रवि झा ,अभिजीत अधरजी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से घटना की उच्चस्तरीय जांच,दोषी सुरक्षा कर्मियों एवं समर्थकों के खिलाफ अविलम्ब सख्त कार्यवाई की मांग करती है.यूनियन बिहार के मुख्यमंत्री से पत्रकारों को समुचित सुरक्षा देने की मांग भी करती है.

