
जमशेदपुर।
आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो के हत्या की साजिश रचने वालो की गिरफ्तारी की और इसके साथ साथ इस घटना की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर अखिल झारखंड छात्र संगठन के लोगो ने एस एस पी कार्यालय में जोरदार प्रर्दशन किया ।प्रर्दशन के उपरांत राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एस एस पी को सौपा गया।


ज्ञापन के माध्यम सें मांग की गई कि राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की हत्या की साजिश की गई है। इस मामले में छात्र संगठन राज्यपाल से मांग करती है कि इस हत्या की साजिश रचने वाले और उनके लिए सुपारी देने वाले लोगो को बेनकाब किया जाए।नही तो छात्र आजसु इस मामले को लेकर राज्य के प्रत्येक जिला में जोरदार अंदोलनकरेगा। ज्ञापन में कहा गया है कि पहले भी झारखंड में बढते कुर्मी नेताओ की हत्या( शहीद निर्मल महतो, सुनील महतो) साजिश के तहत की जा चुकी है।
ज्ञापन के मांग की गई कि सुदेश महतो की हत्या की साजिश रचने वालो को गिरफ्तारी होनी चाहिए।इस पुरे प्रकरण की जॉच सीबीआई से होनी चाहिए। ताकि इसमे शामील लोगो का चेहरा सामने आ सके।यह सिर्फ कुड़मी नेता सुदेश महतो की बात नही यह झारखंड के लाखो कुरमियो के भावना से जुड़ा हुआ है।

