
जमशेदपुर।24जुलाई


शहर मे हो रही मुसलाधार बारिश के बावजुद प्रत्येक वर्ष की भांति मुख्यमंत्री ऱघुवर दास इस वर्ष भी सावन के तीसरे सोमवारी को बारिडीह के हरिमंदिर से पैदल चल कर सिदगोड़ा स्थित सुर्यमंदिर में जाकर भागवान भोले के जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ परिवार के लोग के साथ साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजुद थे। इसके अलावे इस जलाभिषेक यात्रा काफी संख्या मे श्रद्घालुओ ने भी भाग लिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्ठिकोण से काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।
इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ऱघुवर दास ने कहा कि मैंने भोले बाबा से झारखंड की उन्नति और समस्त झारखंड वासियों के लिए कामना की है ताकि हमारा राज्य उन्नति की दिशा में अग्रसर हो। उन्होने कहा कि हमें भी भगवान इतनी शक्ति दें ताकि राज्य के विकास के लिए मैं भी कुछ कर सकूं। झारखंड में फैली बुराइयों को जड़ से खत्म कर सकूं। राज्य की गरीबी हटा सकु।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास हर साल तीसरी सोमवारी के अवसर पर अपने गृहनगर जमशेदपुर के बारीडीह के हरिमंदिर के पास से स्वर्णरेखा नदी सेजल लेकर काफी संख्या में भक्तो के साथ सिदगोड़ा स्थित सुर्य मंदिर में भागवान भोले शंकर को जल चढाते है।

