
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था प्रयास-एक कदम की ओर से रविवार 5 अगस्त को साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित द डांस स्टूडियो में मिसेज एंड मिस सावन क्वीन के लिए ऑडिशन आयोजित किया गया। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक निःशुल्क हुए ऑडिशन में 110 मॉडल ने प्रतिभाग कर अपना जलवा बिखेरा। 18 से 35 आयुवर्ग के 110 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर इंटरव्यू, टैलेंट, कॉन्फिडेंस, रैंप वॉक का प्रदर्शन किया। जिसमें से निर्णायक मंडली द्धारा चयनित प्रतिभागी मॉडल 18 अगस्त को शनिवार को होने वाले फाइनल में प्रतिभाग करेंगी। मौके पर संस्था की प्रमुख पूजा अग्रवाल ने बताया कि शहर के उभरते कलाकारों को प्रोत्साहन करने के लिए ऑडिशन पूरी तरह निःशुल्क था। मिसेज एंड मिस सावन क्वीन का फाइनल 18 अगस्त शनिवार को शाम 3 बजे से साकची धालभूम कल्ब में होगा। फाइनल में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को नकद राशि व ट्रॉफी दी जाएगी। साथ ही संस्थान की ओर से 6 व 7 अगस्त सोमवार एवं मंगलवार को निःशुल्क एक्टिंग वर्कशॉप का भी आयोजन साकची द डांस स्टूडियो में होगा। ऑडिशन में निर्णायक के रुप में तबरेज आलम, अनीता मजुमदार, सोनी सिंह, संगीता सिंह शामिल थे। इसे सफल बनाने में पूजा अग्रवाल कुमार कुणाल, आशीष, रोशन, रेणु शर्मा, सुष्मीता, उषा गोप, नीलीमा, रीतिका, निशांत आदि का सहयोग रहा।

