
जमशेदपुर।


शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के क्लब हाउस में दोस्त की सर्विस रिवॉल्वर साफ करने के दौरान अचानक गोली चलने एएसआई निर्मल सिंह घायल हो गया। गोली निर्मल सिंह के दोनों पैर में लगी है।ए एस आई को घायल अवस्था मे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घटना की पृष्ठि एस एस पी अनुप बिरथरे ने भी की है।
इस सबंध में बताया जाता है किएएसआई निर्मल सिंह अपने साथी एएसआई उदित नारायण की सर्विस रिवॉल्वर की सफाई कर रहा था। सफाई के दौरान अचानक रिवॉल्वर में लोड गोली चल पड़ी है।गोली निर्मल सिंह के दोनों पैर में गोली लगी है। तकनीकी आधार पर गोली टकराने के बाद दूसरे पैर में लगी है। इस घटना में निर्मल सिंह बाल-बाल बच गए हैं। उसके बाद निर्मल सिंह को वहां मौजूद अन्य पूलिस पदाधिकारीयो के सहयोग से टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
एसएसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि चुक से गोली चली है। लेकिन फिर भी पूरे मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

