
जमशेदपुर।


साई मानवसेवा ट्रस्ट द्वारा धनतेरस के शुभ अवसर पर टेल्को स्थित टीआरएफ नगर में “अक्षर” नामक स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के बीच मोमबत्ती, मिठाई और खिचड़ी बाँटी.इस दौरान ट्रस्ट ने यह भी तय किया कि साई समाधि के 100 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया जाएगा और सभी 60 बच्चों को फैन्सी टी-शर्ट दी जाएगी.यह कार्यक्रम 14 नवंबर को 12.00 बजे आयोजित होगा, जिसमें बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा और मानवसेवा की जानकारी भी दी जाएगी.आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट के संरक्षक प्रीतम सिंह भाटिया, महिला ईकाई की अध्यक्ष गीता सिंह,सचिव अनिता सिंह,मीता चक्रवर्ती, टी.ममता, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता अजय सिंह राठौर,विनीत कुमार,स्कूल की शिक्षिका सुजाता राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

