
● मॉडल प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
● विज्ञान, गणित समेत भाषाओं पर आधारित मॉडलों का हुआ प्रदर्शन
जमशेदपुर।
बिरसानगर के साईं सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल में मंगलवार को एकदिवसीय मॉडल प्रदर्शनी आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बतौर मुख्यातिथि उक्त प्रदर्शनी में शामिल हुए। गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के कक्षा चार से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। दो-दो छात्रों की कुल 31 टीमों ने विज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल, हिंदी एवं अंग्रेज़ी पर केंद्रित आकर्षक मॉडल तैयार किये थें। भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदर्शनी के दौरान प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके द्वारा तैयार मॉडलों के संदर्भ में अवगत भी हुए। इससे पूर्व महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष एवं स्कूल की सचिव जे. शांता द्वारा की गयी। इस दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा। मौके पर स्कूल के अनिल बोस, नीतू कौर, किरणजीत कौर, भाष्वती मजूमदार, जानकी श्रेष्ठ, जेडी रमन, जे शुभम, अन्नपूर्णा चंद्रा एम, सीमा, सुनीता, तारा मंडल, कविता, प्रीति कौर, रश्मिता, सविता, स्मृति, कंगना, बबिता कुमारी, स्मृति स्टीफ़न, प्रीति कौर, देबाशीष, रूपा हाज़रा, पूजा मिश्रा, काबेरी, पिंकी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थें। इस दौरान प्रदर्शित किए गए मॉडलों में वॉटर फाउंटेन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, सोलर सिस्टम, क्रॉप्स, लैंग्वेज, वॉटर फाउंटेन, पार्ट्स ऑफ स्पीच, ऐडजेक्टिव, प्रॉफिट एंड लॉस, शेप्स, एसिड रेन, इत्यादि शामिल रही।

