
जमशेदपुर।


सांसद विद्युत बरन महतो ने आज नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा एवं खान मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दो ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मंत्री से कहा कि आइ आर एल नामक कम्पनी ने अचानक सुरदा माइन्स में उत्खनन का बंद कर दिया है।इस कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद मिश्रा एवं प्रबंधक ने रातों रात वहाँ के सप्लायरों,मजदूरों एवं अधिकारियों का पैसा लेकर भाग गया है।इस कारण इन लोगों का करोड़ों रुपया फंसा हुआ है साथ ही ये लोग भूखमरी के कगार पर पहुँच गए हैं।अत:इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाए। मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि वे आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसके अतिरिक्त सांसद ने घाटशिला या इसके आसपास एक सोलर पावर प्लांट लगाने की मांग की। मंत्री ने सांसद से कहा कि यदि इस आशय का कोई प्रस्ताव राज्य सरकार के ओर से आता है साथ ही यह प्रस्ताव भी निहित रहता है कि राज्य सरकार उससे बिजली क्रय कर लेगी तो वे 500मेगावाट का प्लांट लगाने को तैयार हैं। इसके अतिरिक्त कई और माइन्स है जिसमें किसनगढ़िया,धोबनी,पाथरगोड़ा,रामचन्द्रपुर,कुदादा एवं ब्यांगबिल है।इनकी नीलामी नहीं हो पाया है।अत: इसका नीलामी करवाया जाए। अपने दूसरे ज्ञापन में सांसद ने कहा कि मुसाबनी प्रखण्ड अन्तर्गत राखा,चापडी और केन्दाडीह माइन्स है।इन तीनों माइन्स को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्गत हो चुका है।अत:इसे चालू करवाया जाए। मंत्री ने इस सम्बन्ध में कहा कि वे सम्बन्धित अधिकारियों से चर्चा कर उचित निर्णय लेंगे।

