
जमशेदपुर।


सांसद विद्युत वरन महतो ने आज झारखंड में रेलवे का जोनल कार्यालय बनाने की मांग को लेकर केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की।श्री महतो के अतिरिक्त झारखंड के अन्य सात सांसदों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उन्हें सौंप कर यह मांग किया गया।इस विषय पर चर्चा करते हुए सांसद श्री महतो ने रेल मंत्री से कहा कि झारखंड राज्य के गठन के 17 वर्ष हो गए हैं लेकिन रेलवे के क्षेत्र में समुचित विकास नहीं हो पाया है।आज भी झारखंड के सांसदको रेलवे सम्बन्धी समस्याओं को लेकर बिहार और बंगाल जाना पड़ता है।अत:रांची,चक्रधरपुर,धनबाद,आसनसोल और मालदा मंडल को लेकर एक अलग जोन बनाया जाए और रांची को इसका मुख्यालय बनाया जाए।इसके अलावा सांसद ने झारग्राम-धनबाद ट्रेन को वैकल्पिक मार्ग से पुनः शुरू करने की मांग की।सांसद ने रेल मंत्री से टाटा – यशवंतपुर साप्ताहिक ट्रेन को इसे सप्ताह में चार दिन चलाने की मांग की।उन्होंने कहा कि बंगलौर से लेकर वेल्लूर तक बड़ी संख्या में छात्र एवं मरीज जाते हैं।अत: जनहित में इसका फेरा बतायाबढ़ाया जाना अति आवश्यक है।ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में श्री महतो के अलावा कड़िया मुन्डा,सुदर्शन भगत,निशिकांत दूबेलक्षमण गिलुवा,राम टहल चौधरी,रवीन्द्र राय,रवीन्द्र पाण्डेय,बी डी राम एवं सुनील कुमार सिंह शामिल हैं।

