
जमशेदपुऱ।


एम जी एम अस्पताल प्रबंधन नेईमरजेसी वार्ड मे तीर लगे एक ग्रामीण महिला की भऱ्ती हुए 22 घंटे से भी अधिक बीत जाने के बाद भी तीर नही निकाल जाने का मामला प्रकाश में आया है। वही अस्पताल में मौजुद डाक्टरो ने सिर्फ खाना पुर्ति के लिए तीर लगे जगह पर सिर्फ पट्टी बांध दी है। जब तीर नही निकाले जानकारी जब स्थानिय पार्षद को मिली तो उन्होने इसकी शिकायत डीडीसी और सिवील सर्जन से की। उन्होने आश्वसान दिया कि उस महिला के तीर जल्द निकाल दिया जाएगा।
बोड़ाम के पार्षद सपन कुमार महतो ने बताया कि बुधवार के रात को पटमदा थाना क्षेत्र के गाड़ीग्राम में पति- पत्नी की लड़ाई हो रही थी। उसी वक्त लड़के के पिता ने दोनो को लड़ाई करने से मना किया। लेकिन फिर भी वे नही माने तो उसके पिता ने हाथ मे तीर धनुष लेकर कहा कि दोनो को लड़ाई बंद करने कहा । और इसी दौरान गलती से तीर चल गया । और वह तीर बेटे के पत्नी के हाथो मे लग गया। उसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय लोगो ने पटमदा थाना को दी। पटमदा थाना ने उस महिला को लेकर रात को ही एम जी एम अस्पताल में भऱ्ती कराया। रात को डाक्टरो के द्वार जिस हाथ मे तीर लगा था वहां बैडेड बांध दिया गया। उन्होने कहा कि आज ग्रामीणो ने मुझे खबर दिया कि काफी देर हो गया है लेकिन डाक्टरो ने तीर नही निकाला। उसके बाद एम जी एम अस्पताल पहुंचकर डाक्टरो से इस सबंध मे बातचीत की । डाक्टरो के द्वारा कोई जबाब नही मिलने पर हमने इसकी शिकायत डीडीसी और सिवील सर्जन से की। और इस मामले को गंभीरता से लेने को कहा। उनलोगो ने हमे आश्वसान दिया कि जल्द से जल्द उस महिला की तीर निकाल ली जाएगी।

