
जमशेदपुर।


मुख्यमंत्री रघुवर दास के एक मात्र पुत्र ललीत दास के द्वारा चलाई जा रही समाजिक संस्था लोक समर्पण का वार्षिकोत्सव 21 अगस्त को मनाने जा रहा है। इस दौरान एक कार्यक्रम सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी जिले के उपायुक्त अमीत कुमार और एस एस पी अनुप टी मैथ्यु शामील होगे। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के पॉच स्कूलो के 25 मेधावी एवं आर्थिक रुप से कमजोर विधार्थीयो को पॉच- पॉच हजार रुपया की राशि दी जाएगी।यह राशी सरकार के द्वारा दिया जाएगा। सिर्फ माध्यम लोक समर्पण संस्था होगा। इस सबंध में लालित दास ने कहा कि शहर के पॉच स्कूलो को उनकी संस्था नें चयन किया गया। उनमे पचीस विधार्थियों को जिनमे 10 छात्रॉए और 15 छात्र है सभी को पॉच पॉच हजार रुपया देने का दिया जाएगा। इनलोगो को चयन कर सी एम हाउस को पत्र लिखा गया। तो उन्ही के अनुशंसा पर यह राशी दिया जा रहा है।
उन्होने कहा कि इस दौरान सास्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।इसमे नृत्य नाटिका के माध्यम से पार्यावरण संरक्षण बेटी बचाओ . बेटी पढाओ अभियान आदि का संदेश दिया जाएगा।

