
कई ट्रेनो का मार्ग बदलाव,


जमशेदपुर।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने टिटलागंढऔर रायगढा के बीच बीते दिनो तेज आंधी पानी के कारण पुल बह जाने के कारण उस मार्ग हो कर चलने वाली ट्रेनो का एक बार फिर मार्ग में बदलाव करने का अधिसुचना रेलवे के द्वारा जारी किया। वही इस कारण रेलवे के द्वारा राउलकेला –कोरापुर एक्सप्रेस को ट्रेन को रद्द और हावड़ा संवेलश्लरी एक्सप्रेस को टिटलागढ से ही टर्मिनेट कर दिया गया है ।
टर्मिनेट होने वाली ट्रेन
रेलवे द्रारा जारी अधिसुचना के मुताबिक (18005-18006) हावड़ा-जगदलपुर संबेलश्वरी एक्सप्रेस.तत्काल प्रभाव तक टिटलागंढ तक ही जाएगी। औऱ वही से हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। यह प्रभाव 31 अगस्त तक जारी रहेगा ।
रद्द ट्रेन
इसके अलावे 18107-18108) राउलकेला- कोरापुट एक्सप्रेस को 31 अगस्त तक रद्द रहेगी।
मार्ग बदलकर चलने वाली ट्रेने
टाटा से खुलने वाली ( 12889-12890) टाटा-यंशवतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस.( 18111-18112) टाटा-यशवतपुर एक्सप्रेस. हटिया से खुलने वाली(.12835-12836 )हटिया- यशंवतपुर एक्सप्रेस.( 18637-18638)हटिया- बैगलोर सिटी एक्सप्रेस,(22837-22838) हटिया एरणाकुलम एक्सप्रेस और आसनसोल से खुलनेवाली(12375-12376 )आसनसोल –चैनई सेन्ट्रल एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया है। इन ट्रेनो को अप डाउन दोनो दिशो में राउलकेला. विलासपुर,नागपुर, बलराहशाह के रास्ते 6 अगस्त तक चलाया जाएगा।

