
जमशेदपुर।


आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के ग्लोबल सचिव आचार्य रागोदभाषानंद अवधूत ने 15 अगस्त को ही बाढ़ प्रभावित बिहार, बंगाल, आसाम ,उत्तर प्रदेश एवं नेपाल के लिए स्वयंसेवकों का दल रवाना कर दिया है। भारत के सेक्टोरियल कोऑर्डिनेटर आचार्य अवनिंद्रानंद अवधूत अपने 50 स्वयंसेवकों के साथ बिहार के पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी एवं अररिया जिला में बाढ़ पीड़ितों की मदद में 16 अगस्त से ही जुटे है। ग्राम कचनाहा, परमानपुर , महेंद्रपुर , टगरूआ , मथौर बिसहिरया मल हरिया बाईसी एवं विक्रमपुर पंचायत के दस हजार10,000 से अधिक बाढ़ पीड़ितों तक चुरा ,गुड, नमकीन ,बिस्किट, मोमबत्ती ,माचिस एवं पानी के पाऊस पहुंचाए गए हैं। श्री भोला प्रसाद जी मेडिकल सेवाएं दे रहे हैं! भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम की इकाई आर्थिक सहयोग एवं राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के लिए भेज रही है जिसका प्रबंधन स्थानीय जिला समिति के सदस्य कर रहे हैं। डायोसिस सेक्रेटरीआचार्य मुक्तेश्वरानंद अवधूत एवं अवधूतिका आनंद कल्याण माया आचार्या स्थानीय स्वयंसेवकों श्री कल्याण ,गणेश, विष्णु देव, देवेंद्र, मुकेश आनंद एवं अन्य स्वयंसेवक युद्ध स्तर पर सेवा कार्य में लगे हैं। 21 अगस्त को सेवकों का एक दल बाढ़ प्रभावित कटिहार पूर्णिया और मधेपुरा के लिए रवाना कर दिया गया है। जमशेदपुर में बिरसानगर धर्मेंद्र सिन्हा के द्वारा आनंद मार्ग की ओर से बाढ़ पीड़ितों सहायता के लिए के लिए सोशल मीडिया पर जागृत किया जा रहा है

