
जमशेदपुर।


नगर निकाय चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। निगम के मेयर पद के लिए भाजपा ने विनोद श्रीवास्तव को उतारा है वहीं कांग्रेस की ओर से मुन्ना शर्मा तकदीर आजमाएंगे। मेयर पद के लिए अन्य उम्मीदवारों में झामुमो के रंजीत प्रधान, राजद के पुरेंद्र नारायण सिंह, आजसू के सचिन महतो और तृणमूल के बाबू तांती शामिल हैं। इसी तरह डिप्टी मेयर के लिए भाजपा के बॉबी सिंह, कांग्रेस के अंबुज पांडेय, झामुमो के मंटू महतो, आजसू के रविशंकर प्रसाद व तृणमूल के उत्तम पात्रो शामिल हैं।1 इसी तरह कोल्हान के अन्य इलाकों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी ने चाईबासा नगर परिषद के मेयर पद के लिए अनूप सुल्तानिया, कपाली के लिए निकहत परवीण हक, सरायकेला के लिए मिनाक्षी पटनायक और चाकुलिया के लिए संध्या रानी सरदार को उतारा है। दूसरे दलों के भी प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

