
जमशेदपुर।


सामाजिक संगठन ‘लोक समर्पण’ ने आज एमजीएम में इलाजरत मरीज सुबोल मजूमदार की पत्नी छाया मजूमदार को सहायता राशि प्रदान की। सुबोल मजूमदार के एक पैर में संक्रमण के कारण जान का खतरा था, इसलिए चिकित्सकों को उसका पैर काटना पड़ा। काशीडीह, जमशेदपुर निवासी सुबोल का परिवार अत्यंत गरीब है और वही घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य है। उसकी पत्नी ने सहायता के लिए ‘लोक समर्पण’ के अध्यक्ष श्री ललित दास से गुहार लगायी थी। उन्होंने स्वयं पहल करते हुए तत्काल राहत के लिए सुबोल की पत्नी को सहायता राशि का चेक प्रदान किया, ताकि मरीज की दवाई और उपचार में कोई दिक्कत न हो। श्री दास ने बताया कि मरीज को काफी महंगी दवाइयों की आवश्यता थी, जिन्हें उनका परिवार वहन करने में असमर्थ था। उन्हें तत्काल राहत के लिए यह राशि प्रदान की गयी है। गरीबों की सेवा की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप ‘लोक समर्पण’ ने सरकार से भी यथाशीघ्र उनकी आर्थिक मदद के लिए आग्रह किया है।

