
● सत्ता लोलुपता से बनी महागठबंधन देश तोड़ने में जुटी : सांसद
● प्रत्येक बूथ पर 51 फ़ीसदी वोट हासिल करना लक्ष्य : दीपक प्रकाश
● चुनावी महासमर जीतने को कदम मिलाकर चलना होगा : दिनेश कुमार
● कार्यकर्ताओं के दम पर ख़िलता रहेगा कमल : राजेश शुक्ल
● पिछले चुनावों से ज्यादा सीटें हासिल करना है लक्ष्य : मेनका सरदार
● कार्यक्रम के निमित धालभूम क्लब को अटल सभागार के रूप में किया गया था अलंकृत
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। रविवार को साकची के धालभूम क्लब में संपन्न लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी ने 2019 चुनावों का बिगुल फूँकते हुए कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर चर्चाएँ की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने मंडलाध्यक्षों और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा उनके निराकरण हेतु सुझाव भी पूछे गयें। कार्यकर्ताओं द्वारा गिनाए गए समस्याओं को प्रदेश महामंत्री ने कलमबद्ध करते हुए आश्वस्त किया कि संगठन के माध्यम से इस आशय से सरकार का ध्यानाकृष्ट कराते हुए समाधान कराया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथियों द्वारा पार्टी के पितृपुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करने के पश्चात सामूहिक वंदे मातरम गान से हुई। महत्वपूर्ण बैठक होने का कारण धालभूम क्लब को “अटल सभागार” के रूप के अलंकृत किया गया था जहाँ अटल जी की कविताओं को बैनरों के माध्यम से प्रदर्शित कर कार्यकार्ताओं को जोश से भरने का प्रयास किया गया था। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन साकची पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने किया।
बतौर मुख्य वक्ता पार्टी प्रदेश महामंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी दीपक प्रकाश ने 2019 लोकसभा चुनाव आसानी से जीतने का फॉर्मूला बताया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंध के गुर बताते हुए उन्होंने सभी बूथों पर 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया। जमशेदपुर सांसद सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्युत वरण महतो ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने महागठबंधन को झूठ, ढकोसला और भ्रांति आधारित करार दिया। कहा कि सत्ता लोलुपता से बनीं महागठबंधन देश तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों की उल्लेखनीय योजनाओं को रेखांकित किया और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वाहन किया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दिया। उन्होंने बूथ से लेकर सोशल मीडिया तक विपक्षी मंसूबो को ध्वस्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को आक्रामक होने को कहा। कहा कि पार्टी में गुटबाजी का कोई स्थान नहीं है और अब अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। हमें ‘कमल निशान’ के लिए कदम मिलाकर चुनावी महासमर में उतरकर विजय हासिल करना है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राजेश शुक्ल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के अंत्योदय केंद्रित उल्लेखनीय योजनाओं से जनता लाभांवित हुई है। देश की जनता पुनः मोदी सरकार चाहती है। कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी का कमल सदैव ख़िलता रहेगा। पोटका की विधायक मेनका सरदार ने कहा कि सरकार की योजनाओं से अनेकों जरूरतमंदों को लाभ मिला है। लोगों को भाजपा पर भरोसा है और बेहतरी की उम्मीदें भी। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं के दम पर पिछले चुनावों से ज्यादा सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलेंगी।
इस दौरान पूर्वी सिंहभूम ज़िले के महानगर सुर ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहें। मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर से चेयरमैन बुल्लू रानी सरदार,राजेश शुक्ला,अमरप्रीत सिंह काले,गुरदेव सिंह राजा,मिथलेश सिंह यादव,रमेश हांसदा,अभय सिंह उज्जैन,कमलेश सिंह,पवन अग्रवाल,चितरंजन वर्मा,ब्रम्हदेव नारायण शर्मा,महेशचंद्र शर्मा,देवेंद्र सिंह,रामबाबू तिवारी,चंद्रशेखर मिश्रा,नंदजी प्रसाद,गुंजन यादव,कुलवंत सिंह बंटी,मुकुल मिश्रा,संजीव सिंह,उत्तम भगत,हलधर नारायण साह,अजय श्रीवास्तव,भूपेंद्र सिंह,बारी मुर्मू,संदीप मिश्रा,सत्यप्रकाश सिंह,अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,राकेश सिंह,सुनील बारी,पुष्पा तिर्की,विमलकांत झा,अरुण मिश्रा,शिखराय चौधरी,बिमल जालान, अंकित आनंद,दीपक पारिख,परेश मुखी,अमरजीत सिंह राजा,नीरू सिंह,काजू सांडिल्य,गोपाल जायसवाल,बिमल बैठा,मोचीराम बाउरी,राजन सिंह,सतीश सिंह, अनिल सिंह,विकास सिंह,हरेंद्र पांडेय,वाई एन सिंह,रूपेश कटियार,अनिल श्रीवास्तव समेत अन्य। पूर्बी सिंहभूम (ग्रामीण) भाजपा के चंडीचरण साव,बबलू प्रसाद,लखन मार्डी, गुरुचरण राजवाड़, हराधन सिंह,संजय अग्रवाल,विक्रम मुर्मू,हिमांशु मिश्रा,रोहित कुइला,रामजीत मार्डी,दिनेश साव,शम्भु मालिक,शतदल महतो,गौरचंद्र पात्र, दिलीप पांडा,कृष्ना शर्मा,चुनु महाली,योगेंद्र मुंडा,सत्या तिवारी,विनोद सिंह,संजय महाकुड़, विश्वनाथ बेहरा,राजाराम महतो,राजकुमार कर,रोहित सिंह,सत्यनारायण पुष्टि, संतोष गिरी,श्रुति देवगम,भागीरथी रजक,भकू माड़ी, दशरथ सिंह,विजय पांडेय,अशोक विश्वकर्मा। वहीं मंडलाध्यक्षों में विशेष रुप से मंडल अध्यक्षो में पंकज सिन्हा,जितेंद्र राय,कृपासिंधु महतो,परेश दत्ता,मंटूचरण दत्ता,सुशीलचंद्र महतो,प्रकाश जोशी,रंजन सिंह,संजीव भगत, पिंटू सारंगी,संतोष भंज,संजय सिंह,संदीप शर्मा बॉबी,अभय चौबे,प्रोबिर चटर्जी राणा,रमेश नाग,संतोष ठाकुर,श्रीराम प्रसाद,ध्रुव मिश्रा,उमाशंकर सिंह,राजेश साव,अमरेंद्र पासवान,दीपू सिंह,सुरंजन राय,निसार अहमद,चुन्नू भूमिज,दीपक झा उपस्थित थे।

