
जमशेदपुर। शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत भुइयाडीह के चंडी नगर और छाया नगर में उपायुक्त अमित कुमार के साथ बस्ती वासियों ने लिया स्वच्छता के प्रति शपथ लिया। मौके पर डीसी अमित कुमार ने बस्ती वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी के जीवन में स्वच्छता बड़ा महत्व है। अगर हम स्वच्छ और सुंदर माहौल में रहें तो हम गंदगी से अनेक प्रकार की होने वाली बीमारियों को रोक सकते हैं। लगातार हो रही बारिश में उपायुक्त के साथ मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और ब्रांड एंबेसडर पप्पू सरदार (सिने तारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक) समेत बस्ती वासियों ने मिलकर बस्ती की सफाई की। सबने कहा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जन-जन की भागीदारी जरूरी हैं। शुक्रवार को सीतारामडेरा मंडल के छायानगर मे कौशल विकास केंद्र के पास सुबह 8.30 बजे चलाये गये स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मृत्युंजय कुमार यादव, रमेश विश्वकर्मा, नागेन्द्र राय, उमेश साव, धर्मेन्द्र जयसवाल आदि शामिल थे।

