
जमशेदपुर।24 जुलाई


साईं परिवार विश्व सेवा संसथान , जमशेदपुर के संस्थापक सदस्य श्री राज किशोर प्रसाद शाही (79) पंचतत्व में विलीन हो गए I बहुत संख्या में साईं भक्त एवं शुभचिंतक ने नम आँखों से उन्हें आखिरी विदाई दी I भुयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट में उनका अंतिम संस्कार क्या गया I ज्येष्ठ पुत्र राजीव कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी I साईं भक्त एवं शुभचिंतकों ने उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए । इसके बाद उनके निवास स्थान सोनारी से उनकी अंतिम यात्रा निकली। इससे पहले सुबह करीब 10:30 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पहुंचा। शव के निवास पहुंचते ही उनके पारिवारिक सदस्य फूट फूट कर रोने लगे। कोई भी एक दूसरे को चुप कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। उपस्थित सभी के चेहरे पर श्री राज किशोर प्रसाद शाही के असमय छोड़कर जाने का गम स्पष्ट झलक रहा था। अंतिम संस्कार में शहर का कई गणमान्य लोग उपस्थित थे I मौके पर संसथान के ट्रस्टी श्री अनुप रंजन ने कहा की हमारे पिता तुल्य व्यक्ति का चला जाना संसथान के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मगर हमसभी को जो राह वो बता गये , उस राह पर चल कर संसथान को आगे बढ़ाएंगे और यही हमारी सही श्रद्धांजलि है I

