
जमशेदपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजय खां की आदेशानुसार जुगसलाई विधानसभा स्थित जमशेदपुर ग्रामीन प्रखंड अंतर्गत उत्तरी घोराबंधा पंचायत में एक बैठक की गई।इस बैठक में सर्वसहमति से मो०असलम को उत्तरी घोराबंधा पंचायत अध्यक्ष के पद पे चुना गया।बैठक में जल्द से जल्द पंचायत कमिटि एवं बूथ कमिटि बनाने पर विचार किया गया।साथ ही पंचायत के प्रमुख लोगो ने ये संकल्प लिया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस के लिए जी जान लगा देना है।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस वरीय उपाध्यक्ष आमिर सोहैल ने किया।स्वागत भाषण जुगसलाई विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नज़र इमाम ने किया।संचालन झारखंड इंटक के संगठन सचिव हसन अहमद सरजी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन इसरार खान ने किया।बैठक में मुख्य रूप से इरशाद अली, फ़ैयाज़ अहमद,राजा खान,अज़ीज़ खान,शोऐब खान,अबू ज़ोहरा,पप्पू मल्लिक,समीर,आसिफ अली,टिंकू खान आदि मौजूद थे।



