
जमशेदपुर।


सोनारी पुलिस ने मोबाईल छिनतई करने के आरोप में दो लड़को को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छिने गए दो मोबाईल के अलावे छिनतई के समय उपयोग किया जाने वाले स्कूटी भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए दोनो लड़के में एक सोनारी के कैलाश नगर के मौनी बाबा मंदिर के पास रहने वाला राजेन्द्र कुमार उर्फ चेला और दुसरा झन्टु दास सोनारी के न्यू ग्वाला बस्ती का रहने वाला है।
इस सबंध में सिटी एस पी प्रभात कुमार ने बताया कि सोनारी के वेस्ट ले आउट के रहने वाले संतोष नागोलिया नामक महिला का पर्स को कागलनगर ओम साई साईबर कैफे के सामने स्कूटी पर सवार दो लड़को के द्वारा छिन कर फऱार हो गय़ा था। उस पर्स में 3000-4000 नगद, एक रेडमी कम्पनी का मोबाईल, कागजात, एवं चाभी पर्श सहित छिन लिया गया था। इसके लिए डी एस पी(मुख्यालय-2) के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया।गठित टीम के द्रारा अनुसंधान के क्रम में एक अभियुक्त राजेन्द्र कुमार उर्फ चेला को गिरफ्तार किया। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबुल कर लिया। उसने बताया कि उसने यह कांण्ड अपने दोस्त झन्टु दास के साथ मिलकर किया था। उसी आधार पर झन्टु दास को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनो के पास दो मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद किया गया है। दोनो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

