
जमशेदपुर।


रविवार कोर द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय जोजोबेड़ा परिसर में निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्या अतिथि के रूप में श्री विद्युतवरण महतो (सांसद, जमशेदपुर), विशिष्ट अतिथि श्री एस.के.झा (मुख्या चिकित्सा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम), जिला पार्षद सुनीता साह, जिला पार्षद श्री राजकुमार सिंह, आइ. एम. ए के अध्यक्ष श्री आर. पी. ठाकुर, सचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, शहरी स्वास्थ्य मिशन के प्रमुख श्री महेश्वरी ठाकुर उपस्थित थे. चिकित्सा शिविर में 1246 लोगो ने अपना इलाज करवाया एवं निःशुल्क दवा लेकर शिविर का लाभ उठाया.
चिकित्सा शिविर की औपचारिक शुरुवात चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर एस.के.झा के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर की गयी, एवं साथ ही विद्यापति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. तत्पश्चात शंकर नाथ झा द्वारा जय जय भैरवी ….. गीत गाया गया. स्वागत सत्र में तमाम अतिथि एवं चिकित्सकगण को पुष्पगुच देकर सम्मानित किया गया. स्वागत उद्बोधन संस्था के महासचिव श्री ललन चौधरी द्वारा किया गया. मुख्या अतिथि संबोधन में सांसद श्री विद्युतवरण महतो ने इस शिविर के आयोजन के लिए संस्था को धन्यवाद दिया एवं कहा कि इस मौसम में ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा शिविर का आयोजन बेहद सराहनीय है. साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि जो तबका सुदूर होने के कारण इलाज न करा कर अंधविश्वास के चंगुल में रह जाता है उन जगहों पर संस्था शिविर के माध्यम से उन लोगो की मदद करे एवं जागरूकता लाये. संस्था द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु एम्बुलेंस की मांग पर उन्होंने सकारात्मक बातें करते हुए कहा कि संस्था अगर कार्य करना चाहती है तो वो जरुर प्रयास करेंगे. चिकित्सा पदाधिकारी एस.के झा ने कहा की संस्था जब भी इस तरह से शिविर लगाना चाहे तो हमारा विभाग कभी पीछे नहीं हटेगा, हम हर प्रकार से संस्था को सहयोग प्रदान करेंगे. जिला पार्षद श्री राजकुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को इस बारिश के मौसम में चिकित्सा शिविर वरदान बनकर आया है. जिला पार्षद सुनीता साह ने कहा कि चिकित्सा शिविर के बहाने से हम ऐसे लोगो को भी चिन्हित कर सकते है जिन्हें निरंतर इलाज़ कि आवश्यकता पड़ती हो. अध्यक्षीय संबोधन संस्था के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण झा द्वारा दिया, सभा का सञ्चालन कर रहे थे डॉक्टर अशोक अविचल.
इस चिकित्सा शिविर में जेनरल फिजिशियन, नेत्र रोग, चर्मरोग, दन्त रोग, बच्चो के डॉक्टर, महिलाओ हेतु डॉक्टर, होम्योपैथी डॉक्टर, आयुर्वैदिक डॉक्टर ने पुरे दिन अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. जिसमे मुख्या रूप से डॉक्टर आर पी ठाकुर, डॉक्टर एस. एस. सिंह (सर्जन, टी.एम.एच), आइ एम ए से डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, डॉक्टर चन्दन विश्वास, डॉक्टर रतन कुमार, डॉक्टर जी.सी.मांझी, डॉक्टर ओ.पी.चौधरी, डॉक्टर छाबरिया, डॉक्टर वीरेंद्र सेठ, ब्रह्मानंद चिकित्सालय से डॉक्टर साहाबुद्धीन, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पुन्यानाथ झा, आयुर्वेद के डॉक्टर रामनाथ शर्मा, डॉक्टर सुजीत कुमार झा, डॉक्टर कल्याण, डॉक्टर निर्मल झा, विमलेश कुमार, डॉक्टर भुबनेश्वर साह, डॉक्टर हिरंमायी हेम्ब्रम, डॉक्टर सौरभ चौधरी उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया शिविर के संयोजक श्री सुजीत कुमार झा ने, उन्होंने मुख्या रूप से जोजोबेड़ा विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना दास, टिप्रू तियु एवं रोजलिन गुडिया को धन्यवाद् दिया.
इस चिकित्सा शिविर में दवा का सहयोग दिया माँ जानकी ट्रस्ट, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, शहरी स्वस्थ्य मिशन,एस बी सेल्स ने. रोहित कुमार, अरुण कुमार झा , मंमोहंमिश्रा, राजेश कुमार झा, कैलाश झा, शिशिर कुमार झा, अशोक मिश्र, अमर कुमार झा, नवल किशोरे झा, विनय कृष्णा मिश्र, अरुण झा, आकाश कुमार मिश्र, विनोद झा, शंकर नाथ झा, राजेंद्र कर्ण, डॉक्टर अशोक अविचल, चन्द्रभाल झा, बिपिन झा, सुधीर ठाकुर, श्याम चौधरी समेत कार्यकारिणी के तमाम सदस्य उपस्थित थे.

