
सरायकेला। आदित्यपुर की मिथिला संकीर्तन मंडली द्वारा स्थानीय बजरंबली मंदिर में स्व अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित मिथिलावासियों ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए अखंड सुंदरकाण्ड का पाठ किया एवं एक मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि दी।स्व अटलजी को याद करते हुए लोगों ने मिथिला एवं मैथिली के लिए उनके योगदान की चर्चा की एवं कहा कि अटलजी ने मैथिली को संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल करने का काम किया साथ ही कोशी नदी पर अनेक जगहों पर पुल बनाकर सम्पूर्ण मिथिलांचल को जोड़ने का काम किया।राजा जनक की भूमि उनके स्वर्गारोहण की करते हुए सम्पूर्ण मिथिला मैथिल की ओर से मिथिला संकीर्तन मण्डली उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है



