
पहले दिन 26 लोगों से बसूला गया 19500 का जुर्माना, हटवाया गया सामान
मानगो की सभी प्रमुख सड़कों पर से हटेगा अतिक्रमण : संजय कुमार
जमशेदपुर।20 जुलाई
कार्यपालक दंडाधिकारी सह मानगो अक्षेस विशेष पदाधिकारी ने यातायात पुलिस एवं थाना के साथ समन्वय बनाकर सडकों से अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरुआत की। आज पहले दिन न्यू पुरुलिया रोड पर अभियान चला जिसमें कुल 26 लोगों से 19500 रूपए का जुर्माना मौके पर ही बसूला गया। जबकि 5 दुकानों /संस्थानों को नगर पालिका अधिनियम के तहत नोटिस किया जा रहा है। आज ऐसे लोगों को अर्थदंड लगाकर चेतावनी दी गयी जिन्होंने सड़क तक अपना सामान विखेरा हुआ था। लोगों को बताया गया कि सड़क के दोनो ओर बनी नाली की सीमा से बहर तक सामान नहीं रखना है। संजय कुमार ने लोगो से सहयोग की अपील की कि यह अभियान उन सभी लोगो की भलाई के लिए ही चलाया जा रहा है अतः सड़को पर अनधिकृत कब्ज़ा न कर शहर को सुन्दर और व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान करें। चेपा पुल के पास अनधिकृत रूप से पार्क किये गए कई जेसीबी को सुबह ही हटवा दिया गया था वहीँ शाम को यत्र तत्र खड़े दोपहिया वाहनों के चालकों को सख्त हिदायत देकर समझाया गया। बताया गया कि न्यू पुरुलिया रोड , ओल्ड पुरुलिया रोड तथा डिमना रोड पर यह अभियान पूरे माह चलेगा। अभियान में यातायात पुलिस उपाधीक्षक विवेकानंद ठाकुर , मानगो पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार महथा, यातायात पुलिस निरीक्षक सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।

