
जमशेदपुर।
बाढ़ के जाने के बाद अब मानगो अक्षेस की तरफ से सभी वार्डों में ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव को लेकर पूरे सप्ताह चलने वाला विशेष अभियान आज से शुरू हो गया है। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि अक्षेस प्रशासन का प्रयास रहेगा कि ब्लीचिंग का छिड़काव हर गली कूचे में हो जाये। यदि इस पूरे हफ्ते के अभियान के दौरान कोई गली त्रुटिवश छूट जाये तो वहां के नागरिक एमएनसी की हेल्पलाइन पर या कार्यालय आकर सूचना दे सकते हैं ताकि उस गली में भी ब्लीचिंग पावडर छिड़का जा सके।

