
जमशेदपुर।


मानगो नगर निगम अन्तर्गत मानगो जलापू्र्ति योजना के तहत निर्मित चाणक्यपुर इन्टक बेल के मुख्य पाईप का गेट-वॉल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण पुरे मानगो क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित हो गया है।इस कारण लोगो को पानी के लिए काफी परेशानी का साामना करना पड़ रहा है। वही निगम के द्रारा जारी जानकारी अनुसार इस इंटक वेल को ठीक करने मे दो दिन लग सकते है। हालाकि इस काम को ठीक करने के लिए संवेदक को कह दिया गया है।जल्द से जल्द पाईप लाईन दुरस्त होने की संभावना है।

