
जमशेदपुर।


मां तो अब दुनिया में नहीं है लेकिन बहनें हैं और वही मां स्वरूपा हैं. बहनों ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है. इमरजेंसी के दौरान बहन के घर छुपना कभी नहीं भूल सकता. रक्षा बंधन के मौके पर अपनी बहनों से राखी बंधवाने जमशेदपुर पहुंचे सीएम रघुवर दास ने भावुक होकर ये बातें मीडिया से बताई. उनकी सबसे बड़ी बहन प्रेमवती देवी और छोटी बहन मोहरीन बाई ने सीएम के एग्रीको आवास पर जाकर उन्हें राखी बांधी.वहीं महिला भाजपा नेताओं ने भी सीएम को राखी बांधी. सीएम रघुवर दास ने पूरे राज्य के के लोगों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि लोग जब चाहे 181 या फिर पोस्टकार्ड के जरिए उन्हें अपनी समस्या बता सकते हैं.

