
जमशेदपुर। 09जुलाई
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज मानगो वर्कर्स कॉलेज के निकट स्थित स्लम बस्ती मछुवापाड़ा में मानगो अक्षेस की तरफ से विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में स्थानीय लोगों लोगो द्वारा उठाई गयी विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुडी समस्याओं को सुना गया वहीं पेंशन, मतदाता पहचान पत्र आदि से सम्बंधित प्रपत्र आदि वितरित किये गए। शिविर में वृद्धा पेंशन के लिए प्राप्त हुए आवेदन पत्रों में से 11 आवेदन पत्र पूर्ण एवं सही पाए गए। शिविर में मौजूद बस्ती वासियों ने पेयजल आपूर्ति से जुडी समस्याओं को रखा जिसे शीघ्र ही हल कर लिया जायेगा। मछुवापाड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगे इस शिविर में मानगो अक्षेस की तरफ से सिटी मैनेजर एस. रहमान , कनीय अभियंता सुखराम मुंडा, प्रधान सहायक सीसी गोस्वामी, लिपिक गंगासागर आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मानगो अक्षेस की तरफ से हर रविवार किसी एक स्लम बस्ती में विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। पिछले रविवार नूर कालोनी में शिविर लगा था जबकि आगामी रविवार को बागानशाही में ऐसा ही विशेष शिविर

