
जमशेदपुर।


झारखंड सरकार के मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने कदमा, कुंडली रोड स्थित महावीर मंदिर के सामने नगर विकास एवं आवास विभाग के मद लगभग 19 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, गोपाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दीपु सिंह, राकेश सिंह, मनीष पाण्डेय, अनुज चैधरी, मनोज सिंह, विजय महतो, टी डी गांगुली, बबई दास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व बस्तीवासी उपस्थित थे।

