
जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा परसुडीह मंडल कार्यसमिति की बैठक में हर बूथ पर स्मार्टफोन धारक और मोटरसाइकिल धारक के 5 सदस्यों की सूची बनाने समेत हर बूथ पर एक संयोजक, शक्ति केन्द्र व पंचायत पर 2 और मंडल स्तर पर भी 2 संयोजक बनाने का निर्णय लिया गया जिसकी सूची दुर्गा पूजा के बाद 25 अक्टूबर गुरूवार तक जमा लेनी हैं।
बैठक रविवार को परसुडीह कबीर मंदिर रोड स्थित विकास भवन में भाजयुमो परसुडीह मंडल के अध्यक्ष सुजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। बैठक में बतौर अतिथि भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, रमेश हंसदा, भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष सह परसुडीह मंडल प्रभारी कृष्ण शर्मा उर्फ काली शर्मा मौजूद थे।
ग्रामीण मंडल में हर पंचायत पर 11 युवाओं की टोली बनाने और शहरी मंडल में शक्ति केन्द्र/ भवन पर 11 सदस्यों की टोली बनानी पर चर्चा की गयी। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने कहा कि तेलंगाना हैदराबद में 26, 27, 28 अक्टूबर को हो रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में मंडल अध्य्ाक्ष और दोनों महामंत्री का जाना अनिवार्य हैं।
कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष पंकज सिन्हा, महामंत्री त्रिदेव चटराज, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित शर्मा, कुमार सुनील, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर महामंत्री कुमारेश उपाध्याय, कार्यक्रम प्रभारी संजय शर्मा, लाभर्ती योजना के सह संयोजक विकाश प्रसाद, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अभय चैबे, परसुडीह युवा मोर्चा के पदाधिकारी गण एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

