
जमशेदपुर।


भाजपा की नवमनोनित ज़िले की महिला मोर्चाध्यक्ष नीरू सिंह का महिला कार्यकर्ताओं ने जुबली पार्क में अभिनंदन किया । मौके पर बतौर मुख्यातिथि भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार का भी महिला कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया । समारोह को संबोधित कर भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने नवमनोनीत महिला अध्यक्ष को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी । कहा कि सरकार के अभिनव योजनाओं को समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की दिशा में कार्यकर्ता काम करें । महिला अध्यक्ष नीरू सिंह ने विश्वास जताया कि वे संगठन द्वारा सौंपी गयी दायित्व को निष्ठापूर्वक निर्वाहन करेंगी । मौके पर विशेष रूप से रीता सिह,हेमलता, तुलसी,प्रीति पंडा,सिंह,लक्ष्मी सिहं,रीता मिश्रा,सीमा दास,रेनु सिन्हा,रीना सिंह,अमरजीत मुंडा श्यामा मुखी,सीमा जसवाल,प्रीति सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहीं ।

