
जमशेदपुर।


शहर के सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल सभागार में भाजपा पूर्वी विधानसभा स्तरीय दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान रविवार को संपन्न हो गया। समापन से पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करता है। कार्यकर्ता जब तक गौरवान्वित महसुस नहीं करेगा,तब तक यह कार्य संभव नहीं। कहा कि पार्टी का 2019 का लक्ष्य पूरा करने के लिए ही प्रशिक्षण शिविर समेत कई प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि 2019 में राज्य के सभी 14 लोकसभा और 60 विधान सभा सीट जीतने के लक्ष्य से कोई हमे रोक नहीं सकता। उन्होंने देश के वर्तमान एवं आगामी चुनौतियों पर प्रकाश भी डाला। प्रांत सह संर्पक प्रमुख राजीव कमल ने संगठन के विचारधाराओं तथा अन्य बारीकियों से अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वहीं प्रणय प्रसून ने सांगठनिक मामलों में सोशल मीडिया की उपयोगिता और महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कई विषयवस्तुओं से अवगत कराया। कहा कि सोशल इंजीनियरिंग में दक्ष कार्यकर्ता देश मे भाजपा के पक्ष में चल रहे लहर में अविरलता बनाये रखेंगे। समापन सत्र को संबोधित कर रहें पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सांगठनिक अधिष्ठान के विषय में बताया और कई सवाल-जवाब भी किये। श्री मिश्रा ने कहा कि मिशन 2019 का लक्ष्य प्राप्त करना है। इस बार के चुनावों में तीन चौथाई सीट लाना है। कहा कि भाजपा में सबसे बड़ा पद व ओहदा कार्यकर्ता का होता है। इससे पूर्व रविवार के सत्र की शुरुआत प्रातः जागरण के उपरांत सुबह 6 बजे शाखा लगने के बाद खेल,योग और प्रार्थना से शुरुवात हुई। मौके पर मुख्य रूप से मनोज कुमार सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा,खेमलाल चौधरी,मिथिलेश सिंह यादव,कमलेश सिंह,पवन अग्रवाल,गुंजन यादव,संजीव सिंह,भूपेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,राकेश सिंह,पुष्पा तिर्की, काजू सांडिल्य,अमरजीत सिंह राजा,राजपति देवी,कमलेश साहू,मंडल अध्यक्षो में श्रीराम प्रसाद,रमेश नाग,प्रोबिर चटर्जी राणा,दीपक झा,रूबी झा,पप्पू मिश्रा,युवा मोर्चा में अमिश अग्रवाल,मृतुन्जय यादव,विराट कुमार,अभिषेक सिंह,विकाश शर्मा,मनीष पांडे,महिला मोर्चा में सोनिया साहू,ज्योति अधिकारी,ममता सिंह,ममता कपूर,सीमा दास,सरस्वती देवी,रंजू झा एवम सभी बूथ संयोजक और अन्य उपस्थित थे।

