Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-भाजपा ने अटल जी को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Top Stories

जमशेदपुर-भाजपा ने अटल जी को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 17, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 विभिन्न पार्टियों और संस्थाओं के लोग भी हुए शामिल
● तुलसी भवन में भाजपा द्वारा आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
● शहर के प्रमुख स्थानों पर भाजपा ने लगाए श्रद्धांजलि के होर्डिंग

जमशेदपुर।भारतीय राजनीति के अजातशत्रु रहें पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हुए। जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावे लगभग सभी पार्टियों, दलों, संस्थाओं और आम जनता ने भी अपने जनप्रिय नेता को अंतिम प्रणाम कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। सूबे में राजकीय शोक घोषित होने के कारण अधिकांश दफ़्तर, कार्यालय और स्कूल-कॉलेजें बंद रहीं। पूरे दिन लोग अपने-अपने घरों में टेलीविजन और सोशल मीडिया के ज़रिए दिल्ली में चल रही अटल जी की अंतिम यात्रा की जानकारीयां लेते रहें। वहीं महानगर भाजपा कार्यालय में सुबह से ही माहौल गमगीन रही। पार्टी कार्यालय से पहले ही झंडा और साज-सामग्रियों को उतारा जा चुका था। शुक्रवार शाम को शहर के प्रमुख चौराहों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल जी को श्रद्धांजलि स्वरूप कई होर्डिंग्स लगवाए गए हैं। इन होर्डिंग्स में अंकित कविताओं के ज़रिये उनके समर्थकों को यह संदेश देने का प्रयास हुआ है कि अटल जी हम सबों के बीच ही हैं। हमें देश के ख़ातिर उनके द्वारा प्रज्ज्वलित दीप को जलाए रखना है।

शाम छह बजे से जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धांजली सभा आयोजित की गयी। इस सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावे सभी वर्गों, पार्टियों, संगठनों और धार्मिक-जातिगत बंधनों को तोड़कर लोगों ने अटल जी के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए। सभास्थल में अटल जी के स्मृति में बड़े बैनर और होर्डिंग्स लगाए गए थें। इसके अलावे उनके ओजपूर्ण कविताओं को संकलित करते हुए कुछ कटआउट भी प्रदर्शित किए गए थें। श्रद्दांजलि सभा में दो बड़े तस्वीरों पर पुष्प अर्पित करते हुए लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। यह बेहद भावुक पल था। सभास्थल में सैकड़ों आंखें नम थीं। वहीं कई भाजपा कार्यकर्ता अपने आंसुओं को नहीं रोक सकें।

● कार्यक्रम को इन्होंने किया संबोधित :

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व सांसद आभा महतो, विद्यायक मेनका सरदार, एशिया के अध्यक्ष सह आरएसएस के विभाग -सह- संघचालक इंदर अग्रवाल, सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष अशोक भालोटिया, चमकता आईना के सम्पादक जयप्रकाश राय ने भी संबोधित किया।

अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि अटल जी ने पार्टी से ऊपर उठकर सदैव देश के लिए काम किया। उनके उदारवादी विचारों का अनुसरण ही अटल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि देश सदैव अटल जी के प्रति ऋणी रहेगा। पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि अटल जी की मृत्यु नहीं हुई, अपितु उन्होंने ‘मृत्यु’ नामक मंज़िल की ओर कूच किया है। कहा कि उनके मार्गदर्शन दो बार कार्य करने का सौभाग्य मिला। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अनुशासन समिति के संयोजक रियाजुद्दीन खान ने कहा कि अटल जी सर्वमान्य नेता थें। दलगत, जाती और धर्म के बंधनों को तोड़ जनता के दिलों में बसने वाले नेता थें। चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय ने कहा कि अटल जी के विचार, उनके कृतित्व सदैव  उनके चाहने वालों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

● इन संस्थाओं के लोग रहें मौजूद :

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, खादी बोर्ड के कुलवंत सिंह बंटी एवं योगेश मल्होत्रा, महिला कल्याण बोर्ड की शांति देवी,
सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, स्वदेशी जागरण मंच के बंदे शंकर सिंह। मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुहराम जी, खजांची लाल मित्तल, साधुराम जैन, शम्मी जी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, कांग्रेस पार्टी के रियाजुद्दीन खान और धर्मेंद्र प्रसाद, विहिप से अरुण सिंह, अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, समाधान संस्था की अध्यक्ष पूनम विग, धर्म रक्षिणी पौरोहित महासंघ के दिलीप कुमार पांडेय, वन बन्धु परिषद सुनील बागरोदिया, मारवाड़ी सम्मेलन के निर्मल क़ाबरा।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, भाजपा नेता मनोरंजन दास, मधुलिका मेहता, अभय सिंह उज्जैन, अमरप्रीत सिंह काले, चंद्रशेखर मिश्रा, विनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, कमलेश सिंह, रमेश हांसदा, राजन सिंह, अनिल सिंह, हरेंद्र पांडेय, मनमोहन चौधरी, मैनेजर प्रसाद, भाजयुमो महामंत्री गूँजन यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हलधर नारायण शाह, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजल के जिला पदाधिकारीयों में भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, चित्तरंजन वर्मा, अनिल मोदी, चन्द्रशेखर गुप्ता, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, सुनील बारी, शिखा राय चौधरी, विमलकांत झा, विमल जालान, अंकित आनंद, दीपक पारीक, अमरजीत सिंह राजा, नीरू सिंह, विमल बैठा के अलावे भाजपा के विभिन्न मंडलाध्यक्षों और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.