
कोल्हान प्रमंडलीय बैठक के प्रस्तावों को मूर्त रूप देने की कवायद तेज़
● जल्द ही मंडलाध्यक्षों, महामंत्रियों और कोर कमिटी सदस्यों की बैठक लेंगे लोकसभा संयोजक दीपक प्रकाश
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जुगसलाई विधानसभा कोर कमिटी के सदस्यों की बैठक शनिवार को तुलसी भवन में संपन्न हुई। इन दौरान बतौर मुख्यातिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहें। इस दौरान कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में पारित प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाते हुए उसे मूर्त रूप देने के लिए महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुई। मंडल कमिटियों और विभिन्न मोर्चा इकाईयों के लिए दायित्व निर्धारित किये गए। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडलाध्यक्षों, महामंत्रियों और विभिन्न मोर्चा इकाईयों के अध्यक्षों संग शीघ्र ही महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित होगी जिसमें मुख्यरूप से पार्टी के जमशेदपुर लोकसभा संयोजक दीपक प्रकाश मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोर कमिटी के संयोजक विमल जालान ने की। संचालन अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन अनिल श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान उपस्थित कोर कमिटी सदस्यों में विशेष रूप से विमल जालान, अनिल मोदी, संदीप मिश्रा, विमलकांत झा, अनिल श्रीवास्तव, मेघलाल टुडू, बासुदेव मंडल, मोचीराम बाउरी, जुगसलाई पूर्णकालिक कृष्ण भूषण त्रिवेदी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, शारत सिंह सरदार मौजूद रहें।

