
जमशेदपुर।


शहर के दौरे पर आईं राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मामले की मंत्री लुइस मरांडी का शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में शिष्टाचार भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान सांगठनिक मामलों तथा वर्तमान मुद्दों पर भी चर्चाएं हुई। मौके पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा समेत जिला भाजपा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,जिला महामंत्री अनिल मोदी,कोषाध्यक्ष विमल जालान,जिला मंत्री राकेश सिंह,जिला प्रवक्ता अंकित आनंद समेत गौतम कुमार सिंह,नीरू सिंह,सोनिया साहू,ज्योति अधिकारी,सीमा दास,सरस्वती देवी,विक्रम पंडित एवं अन्य मौजूद थें

