
जमशेदपुर।09 जुलाई


कश्मीर के बारामुला में पाकिस्तान के विरुद्ध मोर्चा संभालते बलिदान हुए अमर शहीद किशन दुबे की द्वितीय शहादत दिवस पर ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। टाटानगर स्टेशन चौक पर संघ की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के सदस्यों के अलावे स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शहादत को याद किया। मौके पर संघ के संस्थापक सदस्य अप्पू तिवारी ने रेलवे प्रशासन के उदासीन रवैये पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक वर्ष से भी ज्यादा समय होने के बावजूद अबतक शहीद किशन दूबे की स्मृति में स्वागत द्वार अथवा स्मारक का निर्माण न होना सोचनीय है। ऐसे में ब्राह्मण युवा शक्ति संघ पुनः स्थानीय सांसद से इस मामले में हस्तक्षेप कर शहीद को सम्मान दिलाने की माँग करता है। कहा कि शहर में एक भव्य सैनिक स्मृति पार्क का भी निर्माण होना चाहिए जहां शहर के वीर पुत्रों के बलिदानों की अमर कहानियां और स्मृति संजोये जा सके। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें। वहीं कार्यक्रम के समापन से पूर्व बीते दिनों उत्तरप्रदेश में एक परिवार के मारे गए पाँच ब्राह्मण भाईयों को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। मौके पर संघ के मुन्ना मिश्रा,सीपी शुक्ला,निर्मल दीक्षित,संतोष जोशी,पवन ओझा,अभय शुक्ला,अखिल पांडेय,अरुण शुक्ला,सत्यम पांडेय,सतीश तिवारी,नीरज दुबे,विकास तिवारी,सूरज ओझा,ललित मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।

