
जमशेदपुर।
कल सॆ बोकारो में शुरु हो रहे राज्यस्तरीय एथलीट मीट के लिए पूर्वी सिहभूम जिले के टीम को उपाय़ुक्त कार्यलय से बस से रवाना किया गया। सभी बच्चे जिले के अलग अलग कस्तुरबा गांधी विधालय से चयन किए गए है।
इस सबंध में पूर्वी सिहभूम जिला संघ के सचिव राम कुमार शर्मा ने बताया कि एस जी एफ आई के तहत राज्यस्तरीय एथलीट मीट का आयोजन बोकारो के कुमार मंगलम स्टेडियम में होने जा रहा है। 6 अक्टुबर से8 अक्टुबर तक चलने वाले इस एथलीट मीट में विभीन्न स्पर्धाओ भाग लेने के लिए जिले से 54 बच्चो की टीम है इसके अलावे पांच आफिसयल टीम भी इन बच्चो के साथ जा रही है। स चयन किए गए बच्चे कस्तुरबा गांधी विघालय के है। उन्होने कहा कि इन बच्चो का चयन जिला खेल विभाग के द्रारा आयोजित जिला स्तरीय एथलीट मीट का आयोजन किया गया था। उसी खेल में बेहत्तरीन खेल प्रर्दशित करने वाले बच्चो का चयन किया गया था।जिसे आज बस के माध्यम से बोकारो के लिए रवाना किया गया है।



