Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – बागबेड़ा रोड नंबर चार पूजा कमिटी ने अनूठे विसर्जन संग दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Top Stories

जमशेदपुर – बागबेड़ा रोड नंबर चार पूजा कमिटी ने अनूठे विसर्जन संग दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 20, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

● माँ पर चढ़ी फ़ल और मिठाईयां गरीबों के मध्य की गयी वितरित
● पंडाल में दर्शन हेतु रखी गयी है माँ की बड़ी प्रतिमा

जमशेदपुर।

बागबेड़ा के रोड नंबर चार की श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी ने विजय दशमी के दिन अनूठे ढंग से मूर्ति विसर्जन करते हुए शहर को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कमिटी के संरक्षण अजय सिंह, संजय मिश्रा व अध्यक्ष पवन ओझा व डीके मिश्र के देखरेख में पूजा कमिटी ने पूरे आयोजन में स्वच्छता को विशेष महत्व दिया। विसर्जन के दौरान भी स्वच्छता को मध्य में रखते हुए अनूठे ढंग से विसर्जन किया गया। कमिटी द्वारा तैयार मूर्ति पहले से ही चिकने मिट्टी और ईको फ्रेंडली पेंट से तैयार की गयी थी जिससे नदी में प्रदूषण न हो।

समिति ने खरकई नदी के बागबेड़ा बड़ौदा घाट पर विसर्जन किया। इस दौरान समिति ने पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर नदी को जल प्रदूषण से बचाने के लिए पूजन सामग्री जैसे हवन, अक्षत, फूल, लकड़ी आदि को विसर्जित करने के बजाय इकट्ठा करके जला दिया। मौजूद लोगों ने इसकी प्रशंशा की। वहीं कई अन्य पूजा कमिटियों ने भी इसका अनुसरण किया। वहीं पूजा के दौरान माता रानी पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए फ़ल और मिठाईयों को ग़रीब बच्चों के मध्य वितरित किये गए। इससे बच्चों में भी ख़ुशी महसूस की गयी। कमेटी के अध्यक्ष पवन ओझा ने कहा कि हवन और पूजन सामग्रियों के जलने से वायुमंडल तो शुद्ध हुआ ही साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी हुआ। कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का बीड़ा केवल सरकार का नहीं बल्कि हर व्यक्ति, समिति और समुदाय की जिम्मेदारी है, जिसे हमें धर्म और अन्य भावनाओं से इतर लेकर चलना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पूजा से पूर्व ही बागबेड़ा पूजा कमिटी ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण समेत कई सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की थी। कमिटी ने इसके अनुपालनार्थ पूजा के दौरान हर संभव अभियान चलाया जिसमें स्थानीय लोगों एवं कई सामाजिक संगठनों का भी साथ मिला। कमिटी द्वारा श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ माँ भगवती की विशाल प्रतिमा को पंडाल में ही रखा है जिसे रविवार के बाद विसर्जित किया जाएगा। शहर के चर्चित पूजा पंडालो में से एक होने से कारण विसर्जन के बाद भी पंडाल देखने के लिए श्रद्धालुओं का हुज़ूम उमड़ी रहती है। रविवार तक श्रद्धालु पंडाल दर्शन कर सकेंगे। विसर्जन के दौरान मुख्य रूप से संजय मिश्रा, अजय सिंह, डीके मिश्रा, पवन ओझा, अविनाश सिंह सोनू, अभिषेक ओझा, रजनी ओझा, विकास तिवारी समेत पूजा कमिटी से जुड़े सैकडों सदस्य मौजूद थें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Chaibasa News :कोल्हान विश्वविद्यालय में एनएसएस द्वारा नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन

July 7, 2026

Jamshedpur News :गोटाशिला बाबा पहाड़ पूजा प्रकृति, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम पर्व : सांसद बिद्युत बरण महतो

July 7, 2026

South Eastern Railway :यात्रियों के लिए खुशखबरी: टाटानगर में प्लेटफॉर्म का विस्तार, आदित्यपुर में बनेगा नया फुट ओवर ब्रिज

July 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.