
जमशेदपुर।


बर्मामाईंस, जमशेदपुर-बर्मामाईंस का अक्षत लोहार उर्फ उत्तम लोहार नाम का एक बच्चा दिनांक-10/08/2017 से ही लापता है। इस बच्चे की उम्र लगभग 12 वर्ष है तथा सुनने और बोलने में असमर्थ है।
इनके माता-रितु देवी और पिता-सोनू लोहार का कहना है कि करीब 3 से 4 बजे के बीच बर्मामाईंस स्थित पास के मैदान खेलने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। इस बच्चे के माता पिता ने अपने स्तर से काफी खोज की लेकिन असफलता ही हाथ लग रही है। जिला प्रशाषन को भी इन्होंने सूचना दी है लेकिन अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई साथ ही झारखण्ड पुलिस के अन्तर्गत खोया-पाया के लिस्ट में इस बच्चे की गुमशुदगी की सूचना रजिस्टर करा दी गई है। यदि किसी सज्जन व्यक्ति को यह बच्चा मिले तो 7209775132, 9204361113, 8409500810 पर सम्पर्क कर बच्चे की जानकरी दे सकते है।

