
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से अंधापन निवारण अभियान के तहत 475वां नेत्र शिविर समाजसेवी व इस शहर में मार्शल के नाम से प्रसिद्ध स्व. एस. डी. सिंह के पुण्य स्मृति में 12 से 14 अगस्त 2017 तक बागबेड़ा थाना चैक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित होगा। 12 अगस्त को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच लोहिया नेत्रालय में की जायेगी तथा 13 अगस्त को चयनित नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा तथा 14 अगस्त को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की जांच कर उन्हें चश्मा व दवा प्रदान कर विदा किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने समाजसेवियों एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आँखो से लाचार जरूरतमंद लोगों को शिविर तक पहुंचने में मदद करें ताकि ऐसे लोगों के आंखों में रौशनी आ सके।



