
जमशेदपुर। जेएनएसी के नगर प्रबंधक सोनल सिंह चौहान की अगुवाई में बिष्टुपुर और टेल्को में चले “नो पॉलिथीन” अभियान में ऐसे लोगों से जुरमाना वसूला गया जिनके यहाँ किसी भी रूप में पॉलिथीन उपयोग में लाया जा रहा था। काफी सघन जाँच के बाद सात लोगों के पास पॉलीथीन मिली जिनसे दंड स्वरूप कुल 19000 रुपये वसूल किये गए। बताया कि आगामी एक सप्ताह पॉलिथीन को लेकर सघन अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की तैयारी है।

