
जमशेदपुर।
आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के पश्चात जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा की यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास की अंत्योदय केंद्रित महत्वपूर्ण योजना है। अब ग़रीब मरीज़ों के इलाज में वित्तीय संकट आड़े नहीं आएगी। भाजपा सरकार का यह संकल्प है कि पैसों के अभाव में कोई ग़रीब एवं वित्तीय रूप से कमज़ोर परिवार इलाज से वंचित ना रहें। भगवान बिरसा की धरती से इस योजना के शुभारंभ से राज्य के 57 लाख परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि ग़रीबो के लिए आयुष्मान भारत योजना ‘वरदान’ सिद्ध होगी।
● गरीबों के लिए संकट मोचन सिद्ध होगी आयुष्मान भारत योजन : अंकित
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ से इसका सकारात्मक असर वित्तिय रूप से कमज़ोर परिवारों पर होगा। पैसों के अभाव में भी ईलाज़ संभव होगा। गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों के महँगी इलाज के लिए बैंकों और साहूकारों से कर्ज़ नहीं लेना होगा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पूर्णतः निःशुल्क है। सरकार की यह योजना ऐतिहासिक और अंत्योदय केंद्रित है। मोदी सरकार ने पुनः साबित किया कि वह ग़रीबो और वित्तीय रुप से कमज़ोर परिवारों के हित मे सोचने वाली एकमात्र सरकार है। यह योजना गरीबों के लिए संकट मोचन सिद्ध होगी।

