
जमशेदपुर।


सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देव नगर बस्ती में तीस झोपड़ी नुमा घरो में गैस सिलेंडर बदलने के क्रम में पाइप में आग लग जाने से करीब तीस घर जल कर खाक हो गया है।मौके पर दमकल पहुचकर आग बुझाने में लगी हुई है। मौके पर उपायुक्त समेत कई प्रशासनिक लोग घटना स्थल पर पहुच गए है।
उपायुक्त ने बताया कि यह आग कनेक्शन देते समय लगी है। प्रभावित हुए लोगो को नजदीक के स्वास्थय केन्द्र में ठहराया गया है। इस आग मे गैस कनेक्शन देने वाले दो कर्मचारी भी झुलस गए है। जिन्हे ईलाज के लिए एम जी एम अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

