
112 यूनिट रक्त संग्रह
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा दानवीर भामाशाह की 471वीं जयंती पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भुइयाडीह बाबुडीह छठघाट बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक आयोजित हुए इस रक्तदान शिविर में 112 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता रमेश नाग व युवा कांग्रेस नेता राकेश साहू उपस्थित थे। अतिथियों द्धारा विधिवत रूप से इसका उदघाटन भामाशाह की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अतिथियों द्धारा रक्तदाताओं का जहां हौसला बुलंद किया गया। वही आयोजनकत्र्ताओं ने सभी रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई बड़ा दान नहीं हैं। रक्तदान करने वाले के सेहत पर भी कोई बुरा असर नहीं होता, बल्कि रक्तदान करने से शारीरिक तौर पर लाभ ही होता है। महानगर भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार पे कहा कि रक्तदान से मिलें रक्त से किसी की जिन्दगी को बचाया जा सकता है। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में प्रमुख रूप से शोभा साव, सत्यनारायण साव, मनोज साव, मिथलेश कुमार साव, सुरेश शर्मा, बलराम प्रसाद, राजेश साव, लंकेश साव, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, संतोष साव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

