
जमशेदपुर।


बोड़ाम थाना प्रभारी विक्रांत कुमार की शिकायत शनिवार को उपायुक्त से शिकायत बोड़ाम प्रखण्ड के मुखिया, जनप्रतिनीधी के द्वारा संयुक्त रुप से की गई। इस दौरान थाना प्रभारी के शिकायत को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन भी सौपा गया।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि 28जुलाई को शाम के चार बजे बोड़ाम थाना में शांति समिति की गठन हेतु आयोजित बैठक में सुचना देकर बुलाकार पंचायत प्रतिनिधि( प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य,वार्ड सदस्य) राजनितिक दल के नेता के साथ समाजसेवीओ को अपमानित कर अपने मन से शांति समिती के अध्यक्ष मनोनित कर दिया। इनलोगो का आरोप है कि जब थाना प्रभारी के समक्ष इसका विरोध किया गया। थाना प्रभारी ने कहा हमलोगो के साथ अभद्र व्यहार किया और कहा कि यहा से निकाल जाओ। आपलोगो को इस बैठक मे नही बुलाया गया है।
उपायुक्त इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि वह इस मामले मे हस्तक्षेप करे और थाना प्रभारी को बोड़ाम थाना से हटाया जाए । और जनप्रतिनीधी के अपमानित करने का मामला दर्ज किया जाए।

