
जमशेदपुर।


जिला मुख्यालय के समक्ष पिछले तीन दिनों से तुरामदिह विस्थापित समिति द्वारा अनशन जारी है परंतु तीन दिनों बाद भी इनके मांगो पर कोई भी पहल नही की गई है ।
अनशन कर रहे विस्थापितों कहना कि उन्होंने राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए यूसीआईएल को अपनी जमीन दी थी , परंतु आज वहां के विस्थापित अपने मौलिक अधिकारों से ही वंचित हैं । आज भी विस्थापितों के आश्रितों को नौकरी नही मिली है ओर वे दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है । अनशन पर बैठे लोगों के अनुसार अब आर पार की लड़ाई है और जब तक उनके मांगो पर ठोस पहल नही होगा तब तक उनका अनशन जारी रहेगा

