
जमशेदपुर।


बीते 2 अक्टुबर को साकची के बारादारी स्थित एपैक्स अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनो के द्रारा अस्पताल में मौजुद डॉक्टरो के साथ मारपीट कर हंगामा करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले को लेकर जमशेदपुर के आईएमए ने सिटी एस पी के पास जाकर विरोध दर्ज कराते हुए। आरोपी गिरफ्तारी की मांग की है।
कैसर से जुझ रही मानगो के रहनेवाली महिला रामदुलारी शर्मा की मौत 2 अक्टुबर को साकची के बाराद्रारी स्थित एपैक्स अस्पताल में हो गई थे। महिला की मौत के बाद उसके परिजनो ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनो ने अस्पताल प्रबधन पर ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टरो के साथ मारपीट की।उसी मामले के निष्पक्ष जॉच के साथ डॉक्टरो के साथ मारपीट करने वाले आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग सिटी एस पी से की है।मंगलवार को इसी प्रकरण को लेकर आईएमए का प्रतिनिधी शऩिवार को सिटी एस पी से मिला। पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस प्रकार की घटना फिर कभी न हो ऐसी व्यवस्था किया जाए।

