
जमशदेपुर ।
पुरी-चक्रधरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में डकैती करने वाले मानकी मुंडा को रेल पुलिस के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। टाटानगर मुख्यालय में रेल पुलिस के डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को मानकी मुंडा को चाईबासा टोंटो स्थित दोकट्टा गांव से गिरफ्तार किया गया है। उससे यात्रियों से लुटा गया एक मोबाइल और 11 हजार रुपये भी बरामद हुआ है। डीएसपी के साथ इंस्पेक्टर एनएन पांडेय ने बताया कि मानकी मुंडा ने पूछताछ में अपने कई साथियों के विषय में जानकारी दी है। पुरी-चक्रधरपुर इंटरसिटी में 12 जून की रात 8.45 बजे डांगुवापोसी के निकट डकैती हुई थी। इससे टीम बनाकर टाटानगर, चाईबासा व डांगुवापोसी रेल पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी किया था। लेकिन आरोपी अपने गांव से पकड़ा गया।

