
जमशेदपुर।


शहर के ऑटो चालको की परेशानी खत्म होते नजर नही आ रही है। आज फिर टेम्पो चालक और पुलिस आमने सामने हो गए।हॉलाकि बन्ना गुप्ता के मध्यस्था के कारण बड़ा हंगामा नही हुआ । लेकिन फिर बन्ना गुप्ता के आने तक टेम्पो चालको ने जमकर साकची गोलचक्कर के पास जमकर हंगामा किया।
दरअसल आज सुबह किसी बात को लेकर टेम्पो चालक संध के महासचिव श्याम किंकर झा को उसके पुलिस वैन के चालक के द्रारा पीट दिया गया । इस घटना के विरोध मे टेम्पो चालक भड़क गए । टेम्पो चालको ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला पुलिस किसी न किसी बहाने टेम्पो चालको को हमेशा परेशान कर रहे है।इस कारण वे आज की घटना को लेकर हड़ताल पर चले गए है।
इस सबंध में टेम्पो चालक संध के अध्यक्ष बन्ना गुप्ता ने कहा कि आए दिन किसी भी बहाने जमशेदपुर के ट्रॉफिक पुलिस के द्रारा किसी न किसी बहाने टेम्पो चालको को प्रताड़ित किया जाता रहा है।इसी क्रम में आज सुबह पुलिस वैन के चालक के द्रारा महासचिव श्याम किकंर झा के साथ मारपीट की गई। हमने इससबंध में एस एस पी को पुरी घटना की जानकारी उपलब्ध करा दिया है। उन्होने कहा कि एस एस पी ने कार्रवाई का आश्वसान दिया है। उन्होने कहा अगर पुलिस इस मामले में कार्रवाई नही करती है तो टेम्पो चालक संघ एक बार फिर जिला पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर कर अंदोलन करेगा।

